Difference between Governance and Administration

May 25, 2019

शासन व प्रशासन में अंतर

Difference between Governance and Administration


  • शासन किसे कहते है ? 
  • प्रशासन किसे कहते है ?


शासन [Governance]


शासन सरकार के क्रियाकलापों से संबंधित होती है


हमारे भारत में मुख्यता तीन क्रियाकलापों के  द्वारा शासन का संचालन किया जाता है इस शासन के संचालन में यह तीन अंग अपने महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हैं जो कि निम्नलिखित हैं


  • व्यवस्थापिका
  • कार्यपालिका
  • न्यायपालिका

व्यवस्थापिका


व्यवस्थापिका का कार्य कानून को बनाना होता है |


कार्यपालिका


कार्यपालिका का कार्य नीति का निर्माण करना व बनाए गए कानून को राज्य में लागू करना होता है |


Note - व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका एक दूसरे के पूरक होते हैं |

न्यायपालिका


न्यायपालिका व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका से बिल्कुल अलग वह स्वतंत्र है | न्यायपालिका का मुख्य काम राज्यों के आपसी विवाद ,लोगों के विवादों व कानून के हो रहे उल्लंघन को देखना तथा अपने फैसले को सुनना अर्थात निर्णय लेना और सजा देना होता है |

Note - हमारे भारतीय संविधान में मीडिया को लोकतंत्र की चौथा स्तंभ कहते हैं |



प्रशासन [Administration]



प्रशासन जैसा कि आपने उपर्युक्त लेख में पड़ा कि शासन का काम कानून बनाना निर्णय लेना व नीतियों को बनाना होता है |
शासन का कार्य जहां से खत्म होता है वहां से प्रशासन का कार्य शुरू होता है |
शासन द्वारा किए गए कार्यों को प्रशासन के द्वारा उन कार्यों को जनता में लागू किया जाता है प्रशासन का काम होता है जनता के सामने उन कामों को लागू करना जो शासन के द्वारा लिए गए निर्णय वह बनाए गए कानून हो


सामान्य शब्दों में समझें तो प्रशासन का काम शासन के नीतिगत निर्णयो को धरातल में लागू करना प्रशासन का कार्य होता है


एक नजर - शासन व प्रशासन में अंतर



  • शासन का काम नीतिगत निर्णय लेना वह कानून बनाना  तथा प्रशासन का काम उन नीतिगत निर्णय व कानूनों को जनता के बीच में लागू करना |
  • शासन में बैठे व्यक्तियों को जनता के द्वारा निर्वाचित किया जाता है जबकि प्रशासन के व्यक्तियों को चयनित (प्रतियोगी परीक्षाओं के द्वारा) किया जाता है |
  • शासन राजनैतिक तत्व हैं जबकि प्रशासन गैर राजनीतिक तत्व है |


Share this

Related Posts

Previous
Next Post »