देश में हो रही हिंसा व समय के साथ बढ़ रहे धार्मिक तनाव को देखते हुए देश के लोगों के लिए एक कविता इस कविता में एक कट्टर हिन्दू ,मीडिया व हमारा देश क्या कह रहा है यह बताया गया है , यहाँ एक कटाक्ष कविता है |

March 04, 2020
कोई भक्त कहे , कोई अंधभक्त ,
नहीं , मैं इस हिंदू नव निर्माणाधीन राष्ट्र का एक कट्टर हिंदू बोल रहा हूं |
तुम जो समझो , समझो , 
हां मैं भक्त बोल रहा हूं ||


आधुनिक सेकुलर जीवन शैली , 
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई |
अब ऊब चुका हूं , इन बातों से ,
अब यह तो एक हिंदू राष्ट्र की शुरुआत है ||


 दिग्गज नेता मीडिया हिंदू मुस्लिम करें 
मैं क्यों ना करूं |
 यह सरकार हमारी देश है , 
हिंदू हमारा भेष है ||


मैं इस हिंदू नव निर्माणाधीन राष्ट्र का एक कट्टर हिंदू बोल रहा हूं 
तुम जो समझो , समझो , 
हां मैं भक्त बोल रहा हूं  |

दशकों से चुप रहा हूं मैं
हिंदू खतरे में है ,
 फिर भी चुप रहा हूं मैं |


फेसबुक व्हाट्सएप की गलियारों से 
अब यह भक्त जाग उठा है |
तुम कुछ भी कर लो , 
ना फिर भी कुछ कर पाओगे 
पर हम मंदिर वहीं बनाएंगे ||


 यह बाबा नागा साधु संतों का देश है |
ज्योतिष विद्या के दम पर ग्रहों की दिशा बदल देते हैं , 
तुम क्या हम को बदलोगे ||


मैं इस हिंदू नव निर्माणाधीन राष्ट्र का एक कट्टर हिंदू बोल रहा हूं |
तुम जो समझो , समझो , 
हां मैं भक्त बोल रहा हूं ||

क्या देखोगे तुम मेरी भक्ति
हम गाय , गंगा और देश को मां कहकर बुलाते हैं
हां मैं तुमको बतलाता हूं |
जो ना बोले इन नारों को 
मैं उसे पीट-पीटकर ,
भारत माता की जय , जय श्री राम जोर - जोर से चिल्लाता हूं ||


निकल पड़ा है यह अब कारवां ,
ना अब यह रुकेगा |
अब एक हिंदू राष्ट्र बनेगा ,
अब एक हिंदू राष्ट्र बनेगा |


कोई कहे चाटुकार 
कोई कहे बिकाऊ |
कोई कहता है यह गोदी मीडिया वाला है , 
पर यह तो उनकी फितरत है ||


अब यह मत भूलो ,
चौथा स्तंभ हूं मैं इस लोकतंत्र का |
हां मै मीडिया बोल रहा हूं |
हां मै मीडिया बोल रहा हूं |


 हम देश और देश के लोगों की बातें करते हैं ,
 डिबेट में हिंदू - मुस्लिम को पूरी जगह हम देते हैं |


 हो रहा है देश में विकास - 2
यह लोगों से हम बतलाते हैं |
यही वजह है कि टीवी में 
हम पाकिस्तान और पाकिस्तान दिखाते हैं ||


अब यह मत भूलो ,
चौथा स्तंभ हूं मैं इस लोकतंत्र का 
हां मै  मीडिया बोल रहा हूं |
हां मै मीडिया बोल रहा हूं |


जाने कितने दुख तकलीफों को ,
लिए मैं बैठा हूं |
सदियों का इतिहास , 
लिए मैं बैठा हूं ||


डेवलपमेंट मेरा भोजन है ,
शिक्षा , स्वास्थ्य , अर्थव्यवस्था यह विटामिन है |
हां मैं देश बोल रहा हूं ,
हां मैं भारत बोल रहा हूं ||


 सुन लो मेरी बात को ,वरना तुम पछताओगे ,
क्या भारत को ,तुम सीरिया बनाओगे |
क्या ऐसे जलते जर्जर भारत में ,
रहकर भी , तुम क्या खुश रह पाओगे ||


 मत बंद करो मेरी आवाज ,
 वरना तुम पछताओगे |


मत जलाओ , मुझे इस नफरती आग मे ,
सदियों लगे है , इसको बुझने में | 


 मत भूलो तुम तो ,
गांधी , भगत और अंबेडकर को ,
जो  राष्ट्र की शान है |
धर्म जाति से ऊपर उठकर मानवता का एक संदेश दिया ||


अगर नहीं होगा खाने को खाना 
ना होगा पीने को पानी 
क्या तुम हिंदू-मुस्लिम करके 
खुश रह पाओगे


हिंदू-मुस्लिम क्या यह तुम्हारी पहचान है ,
 मत भूलो , यह तुम तो ,
पहले तुम एक इंसान हो |
राष्ट्र का निर्माण होता है , एक इंसान से ,
 ना होता हिंदू व मुसलमान से ||


हां मैं देश बोल रहा हूं ,
हां मै  भारत बोल रहा हूं |


सुन लो मेरी आवाज ,
वरना तुम पछताओगे |


मत बंद करो मेरी आवाज ,
वरना तुम पछताओगे |


मैं देश बोल रहा हूं ,
हां मै  भारत बोल रहा हूं |
हां मै भारत बोल रहा हूं |
हां मै  भारत बोल रहा हूं |

-Vijay Kumar

Share this

Related Posts

Latest
Previous
Next Post »